Saturday, December 18, 2010

भारत में जनसंख्या नियंत्रण :- सिर्फ घोखा/ पुनित कुमार



भारत में जनसंख्या नियंत्रण :- सिर्फ घोखा

           जी हां दोस्तों, भले ही भारत की सरकार यह दावा करती रहे कि वह जनसंख्या को नियंत्रण करने में सफल हो पा रही है, लेकिन असल में यह दावा सिर्फ एक घोखा मात्र ही है। भाई सवाल तो बहुत सिघा-साधा है कि क्या आजादी के बाद से भारत में जनसंख्या नियंत्रण हो पाई है कि नहीं, लेकिन इसका जवाब बहुत कठिन हैं। सरकार का कहना है कि हमने जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए बहुत कुछ किया है जैसे :- लोगों को जागरुक किया, लोगों को पकड़-पकड़ के नसबन्दी की, उनको प्रोत्साहित किया और तो और उनको मुफ्त में कन्ड़ोम भी बाँटे, वगैरहा-वगैरहा.........................................................................
           क्या मुफ्त में कन्ड़ोम बाँटे ?............................यही तो है हमारी खबर! भारत सरकार का परिवार कल्याण मंत्रालय इस बात पर बहुत खुश होता है कि उन्होने लाखों, करोड़ो कन्ड़ोम मुफ्त में बाँटे है, जिससे जनसंख्या पर अवश्य ही नियंत्रण हुआ होगा। लेकिन क्या आपको पता है, इन कन्डोम्स का कैसा-कैसा प्रयोग हो रहा है ? निश्चय ही परिवार नियोजन के लिए तो नहीं हो रहा हैं।
       वाराणसी में कपड़ा बनाने वाले बुनकर इन कन्ड़ोम्स का प्रयोग अपने हथकरधा में करते है, ताकि कन्डोम पर लगी चिकनाई से अपने करघे को साफ़ कर सके। चिकनाई होने के कारण, करधा पर धागा बहुत सहजता से चलता हैं। इसलिए एक समय में तो वाराणसी में कन्ड़ोम का इस्तेमाल देश में सबसे ज्यादा था। और प्रदेश सरकार अपनी पीठ-थप्थपा रही रही थी उनके प्रदेश में सबसे ज्यादा लोग परिवार-नियोजन के प्रति जागरुक है, और यह बढ़ोतरी का ग्राफ दिखाकर ना जाने यह कितने परिवार नियोजन अघिकारियों की लाईफ बन गई होगी। और सरकार भी इस खबर से फूलें नहीं समा रही होगी। लेकिन बेचारे, इन भले मानुषों को क्या पता कि इन कन्ड़ोमस का इस्तेमाल परिवार नियोजन की जगह हथकरधा में हो रहा है।
       अब ऐसा नहीं है कि हम भारतीय हीं यह जुगाडू काम करते हैं। जैसा की हम सभी जानते है कि दुनिया में सबसे ज्यादा एड्स अफ्रीका में फैला है, इसीलिए विश्व-स्वास्थय संगठन उनके लिए अरबों कन्ड़ोमस मुफ्त में भेजते हैं। अब दोस्तों देखिए उनका प्रयोग :- अफ्रीकी देश जिम्बाम्बे इन कन्ड़ोम से चुड़िया बनाते है, जाहिर है भाई जब कच्चा माल फ्री का है तो उत्पादन लागत भी बहुत कम होंगी। लोगों ने तो इसे धन्धा बना लिया है, है न मजेदार बात..........................................चलो अब ज्यादा खुश मत होईए, वापस लोटते है भारत की तरफ़। बी.बी.सी. की एक रिर्पोट के मुताबिक भारत में कन्ड़ोम से साड़ियाँ भी बनाई जाती है। इसके अतिरिक्त कन्ड़ोम का प्रयोग गुब्बारे बनाने और ड्राइवरों द्वारा तेल का लीकेज़ रोकने के लिए भी किया जा रहा हैं।
       तो देखा दोस्तों, कहने का मतलब यह है कि भारत में मुफ्त में बांटे जाने वाले एक अरब कन्ड़ोम के एक तिहाई हिस्से का प्रयोग उस काम के लिए नही किया जाता, जिस काम के लिए वह बने है। कुछ भी हो यह तो मानना पड़ेगा कि भारतीय लोगों में बहुत ही क्रियेटिविटी है और जनसंख्या नियंत्रण......................किसको पड़ी है भाई..............................  

राष्ट्रमंडल खेल:- हम आगे जा रहे हैं या पीछे?/पुनीत कुमार


 

राष्ट्रमंडल खेल:- हम आगे जा रहे हैं या पीछे?/पुनीत कुमार



प्रणाम दोस्तों, अरे कहीं आप यह तो नहीं सोच रहें है कि इस आधुनिक युग में इसको क्या हो गया है, जो पुराने समय की तरह प्रणाम कर रहा है, लेकिन मेरी मानो तो दोस्तों आप भी जल्दी से पुरानी सभ्यता को अपना लीजिये, क्योंकि हम चाहे न चाहे हम पुराने युग में अपने आप ही चले जायेंगे
जानना चाहेंगे कैसे ?मैं आपको बताता हूँ


आजकल राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जोर है.भारत और दिल्ली का जैसे विकास हो रहा है, उसे देखकर तो यही लगता है कि हम बहुत विकास कर रहें है, लेकिन दरअसल विकास ऊपरी सतह का ही है,बल्कि यह विकास कम पतन ज्यादा हो रहा है|हम आगे जाने की बजाय पीछे होते जा रहे है
दिल्ली से बात शुरु करते हैं|राष्ट्रमंडल खेल के नाम पर दिल्ली में आये दिन पेड़ काटे जा रहे है और जगह -जगह मेट्रो के नाम पर सुरंगे बनाई जा रही है, उसे देखकर तो यही लगता है कि जल्दी ही दिल्ली रहने लायक नहीं रहेगीऔर जो पेड़ लगाये जा रहे है, वे सिर्फ फाइलो में ही दबकर रह जायेंगे
रिहाइशी मकानों को हटा कर फ़्लाईओवर बना दिए जायेंगे.और जल्दी ही हम इन सब के बीच अपने आप को पीछे हटता हुआ पाएँगेफिर दिल्ली पर इन नेताओ और अमीरों का राज रह जायेगा..

जिस तेजी से खाने पीने की चीजो से लेकर घर के सामान तक, और यहाँ तक की यात्रा तक महंगाई बढ़ती जा रही है|जल्दी ही ऐसा समय आएगा कि हमें घरो में ही सब्जियां उगानी पड़ेगीं और कहीं भी जाने के लिए घोड़े और साइकिल इस्तेमाल करने होंगे|जिस हिसाब से भारत के अंदर सिर्फ महंगाई बढ़ रही है, उस हिसाब से आम जनता की जेब में रुपये नहीं बढ़ रहे है

और अगर बात हम पूरे भारत की करे तो हमारे राजनेताओ ने विदेशियो के साथ,अपने मुनाफे के लिए ऐसी सांठ-गांठ कर रखी है कि अपने देश में ही हमारे माल की कोई कीमत नहीं रह गई है, हमे न चाहते हुए भी विदेशियो का माल खरीदना पड़ रहा है और यह विदेशी इससे और ज्यादा तरक्की करते जा रहे है,हम ऊपरी तौर पर तो विकास कर रहे है लेकिन, हम अंदर से खोखले होते जा रहे है.......

और यह बात समझ में नहीं आती है कि विकास के नाम पर और आजकल राष्ट्रमंडल खेल के नाम पर जो बेइंतहा पैसे खर्चे जा रहे हैं, उसका फायदा कैसे उस आम जन को मिलेगा जोकि दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करने में ही सारे खेलों की कलाबाजियाँ लगा रहा है अगर वह आप जनता का पेट भी न भर पाए और उनका विकास तो दूर उनके लिए सर छुपाने के भी लाले पड़ जाये.........

औरर अगर विकास का नाम बड़े-बड़े मॉल बनाकर, फ्लाईओवर बनाकर दिल्ली को पेरिस बनाना है तो इसका क्या फायदा है? वह विकास बेमायने है जो देश के केवल एक ही वर्ग को आगे बढ़ाये
यह सब देखकर तो भगत सिंह की वही बात रह-रह के याद आ रही है कि "आजादी के बाद अंग्रेज तो हमारा पीछा छोड़ देंगे, लेकिन देश के हरामखोर नेता और बड़े बड़े व्यवसायी आम इंसान का खून चूस लेंगे, गरीब और गरीब हो जायेगा और अमीर और अमीर हो जायेगा."

और देखा जाये तो आजकल हो भी यही रहा है.और इन जलेबी की तरह सीधे नेताओ की वजह से आगे होता भी यही रहेगा

दिल्ली : भारत की जान /लालकिला /पुनीत कुमार


 

 

दिल्ली : भारत की जान /लालकिला /पुनीत कुमार





आप सभी यह सोच रहें होंगे कि आखिर दिल्ली में ऐसा क्या है, जिसके कारण दिल्ली को भारत की जान कहा जाता है
भारत में इतने अच्छे- अच्छे शहर होते हुए भी दिल्ली भारत की जान क्यों है?इन्ही सवालो का जवाब देने हम आपको दिल्ली और उसके आसपास के ऐसे शहरों के बीच ले जायेंगे जिसे देखकर आप खुद भी बोल उठेंगे कि सही में दिल्ली भारत की जान है

आइये. तो सबसे पहले चलते है दिल्ली के लालकिले में, जो भारत की आन बान और शान तीनो है
स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू ने इसी लालकिले की प्राचीर पर चढ़कर राष्ट्र को संबोधित किया था और तब से प्रत्येक वर्ष यह प्रथा चली आ रही है
प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री राष्ट्र को आजादी कि बधाई देते हुए नागरिको को उनके कर्तव्यों के प्रति भी सचेत करते हैं


लालकिला


भारत की राजनीतिक,सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान के रूप में खड़ा लालकिला दिल्ली के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक इमारतो में से एक है
इसकी नीँव शाहजहाँ ने १६३९ में रखी थी और निर्माण कार्य १६४८ में पूरा हो गया
यह कहा जाता है इसे बनाने में एक करोड़ रुपये का खर्च आया था

इसके निर्माण हेतु विदेशो से लाल बलुआ पत्थर लाया गया था
पहले लालकिले के चारो और नदी का पानी भरा होता था किंतु आजकल इसके आसपास काफी परिवर्तन आ गया है
लालकिले के दो मुख्य द्वार है , लाहौरी गेट और दिल्ली गेट
लाल किले के मुख्य प्रवेश द्वार लाहौरी गेट के द्वारा होता है
अन्य द्वार आगंतुकों के लिए बंद किये हुए है

किले के अंदर के अनेक आकर्षक भवन हैं, जोकि लालकिले की निर्माण शैली की भव्यता को दर्शाता है


दीवान-ये-आम :- दीवान-ये-आम मुख्यत: आम लोगो के मिलने की जगह थी जिसमे शाहजहाँ अपनी प्रजा की परेशानियो को सुनते और हल किया करते थे
इस सभागृह पर बड़े पैमाने पर सोने का पानी चढ़ा हुआ था और इसकी दीवारों पर बहुत ही सुंदर नक्काशी की गयी थी.किंतु आज केवल उसके कुछ निशानियाँ ही शेष हैं


हमाम :-महाराजा और रानियो के स्नान हेतु हमाम का निर्माण किया गया था
यहाँ पर शाही स्नान की व्यवस्था थी. इसके गलियारों में बहुत ही सुंदर हीरे और जेवरात जड़े हुए थे. और फूलो की नकाशी बहुत ही सुंदर की गयी थी.किंतु अन्य इमारतों की तरह यहाँ से भी हीरे निकाल लिये गये हैं,मात्र गड्ढे ही रह गये हैं


मोती मस्जिद :- मोती मस्जिद हमाम के पश्चिम में स्थित है
इसमें शाहजहाँ अपने शुभचिंतकों के साथ नमाज अदा किया करते थे
इसके गुबंद की नक्काशी बहुत ही सुंदर ढंग से की गयी है.

मुमताज महल :-मुमताज महल एक सुंदर सी नदी के किनारे स्थित था.हालाँकि अब इसे हटा लिया गया है. क्योकि अब यह खंड्हर बन गयी है.

तो देखा आपने लालकिले की इसी खासियत की वजह से इसे दिल्ली की जान कहा जाता है
कुछ ऐसे ही दिलचस्प स्मारको के बारे में हम आपको बताते रहेंगे, तब तक के लिए शब्बाखैर...

दिल्ली : भारत की जान/ जंतर मंतर/ पुनीत कुमार


 

दिल्ली : भारत की जान/ जंतर मंतर/ पुनीत कुमार



तेरी आँखे भूलभूलैया, तेरी बातें भूलभूलैया...........अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस लेखक को क्या हो गया है, जो भूलभूलैया की बातें कर रहा है. दोस्तों में भूलभूलैया की बातें इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि आज मैं ले चलूँगा,दिल्ली के सबसे रहस्यमयी भूलभूलैया जंतर मंतर में, तो दोस्तों आइये जानते है जंतर मंतर के राज़ को और भी करीब से......

जंतर मंतर
जंतर मंतर दिल्ली के कनाट प्लेस में स्थित है, इसका निर्माण खगोल शास्त्र प्रेमी सवाई राजा जय सिंह द्वितीय ने १७२४ में करवाया था
इसको बनवाने में ६ साल लग गए थे. यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है, जय सिंह ने ऐसी वेधशालाओं का निर्माण जयपुर, उज्जैन , मथुरा, और वाराणसी में भी किया था. दिल्ली का जंतर मंतर समरकंद की वेधशाला से प्रेरित है. मोहम्मद शाह के शासन काल में हिन्दू और मुस्लिम खगोलशास्त्रियों में ग्रहों की स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई थी. इसी को ख़त्म करने के लिए सवाई जय सिंह ने जंतर मंतर का निर्माण करवाया था. ग्रहों की गति नापने के लिए यहाँ विभिन्न प्रकार के उपकरण लगाये गए हैं.1948 में इसे राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिला




सम्राट यंत्र ; -

सूर्ये की सहायता से वक़्त और ग्रहो की स्थिति की जानकारी देता है.


मिश्र यंत्र : -

वर्ष के सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन को नाप सकता है.



राम यंत्र और जय प्रकाश यंत्र : -

यह यंत्र खगोलीय पिंडो की गति के बारे में बताते है. राम यंत्र गोलाकार बने हुए है.



राजा जय सिंह तथा उनके राज ज्योतिषी पं० जगन्नाथ ने इसी विषय पर " यंत्र प्रकार " तथा " सम्राट सिद्धांत" नामक ग्रन्थ लिखे. ५४ वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु के बाद देश में ये वेधशालाएँ बाद में बनने वाले तारामंडलो के लिए प्रेरणा और जानकारी के स्त्रोत बनी. हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर में स्थापित रामयंत्र के जरिये प्रमुख खगोलविद द्वारा विज्ञान दिवस पर आसमान के सबसे चमकीले ग्रह शुक्र की स्थिति नापी गयी थी. इस अध्ययन में नेहरु तारामंडल के खगोलविदों के अलावा एमेच्योर एस्त्रोनाम्र्स एसोसिएशन और गैर सरकारी संगठन स्पेस के सदस्य भी शामिल थे..

बड़ी बड़ी इमारतों से घिर जाने के कारण आज इनके अधययन सटीक नतीजे नहीं दे पाते है. यह दिल्ली में जन आंदोलनों प्रदर्शनो, धरनों की एक जानी मानी जगह भी है.....



तो भाइयो, देखा आपने कितना अद्भुत और अनोखा है हमारा जंतर मंतर
और हो भी क्यों न,!आखिर हमारी दिल्ली के लोगो ने इसको सही- सलामत रख कर अभी तक इसकी खूबसूरती को ज्यों का त्यों रखा है. तो दोस्तों, अब मैं चलता हूँ और अगली बार फिर ऐसे ही खूबसूरत सैर पर मैं आपको ले चलूँगा. तब तक के लिए जय जंतर मंतर की............................